महालक्ष्मी आराधना से सर्वांगीण सुख: राघव ऋषि

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ऋषि सेवा समिति, चूरू एवं झुंझुनूं के सनातन प्रेमियों के तत्वावधान में खेमी शक्ति रोड के मुनि आश्रम स्थित सुवादेवी पाटोदिया सभागार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठ दिवस पूज्य राघव ऋषि जी ने कहा कि गोवर्धन लीला भक्ति बढ़ाने वाली लीला है। भक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ समय पवित्र स्थल पर जाकर महालक्ष्मी आराधना करो तभी वे हमारी रक्षा करेंगी क्योंकि संसार गोवर्धन प्रभु के सहारे है। दुख में, विपत्ति में मात्र प्रभु का आश्रय लो सहारा लो। भक्ति बढ़ने पर रासलीला में प्रवेश मिलता है।रासलीला जीव और प्रभु के मिलन की लीला है। शुद्ध जीव का अर्थ है माया के आवरण से रहित जीव। ऐसे जीव का ब्रह्म से मिलन होता है। सम्पूर्ण भागवत में राधा शब्द का उल्लेख नहीं है क्योंकि वे शुकदेव जी की गुरु हैं। शुकदेव जी पूर्वजन्म में तोता थे, भागवत में "श्रीशुक उवाच" लिखा है श्री अर्थ है राधा। श्रीशुक में गुरु और शिष्य दोनों का नाम छिपा है। केवल कृष्ण और शुकदेव के नाम के आगे "श्री" प्रयुक्त हुआ है। श्री अर्थात् महालक्ष्मी। श्रीहरि का अर्थ है लक्ष्मीनारायण। संसार में सर्वांगीण सुख की प्राप्ति हेतु महालक्ष्मी आराधना आवश्यक है यह आराधना भगवान शिव द्वारा प्रणीत है। 

*लक्ष्मीनारायण भगवान का मिलान ही श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह* 

यदि समर्पण की भावना रहेगी तो रुक्मिणी रुपी भक्त का हरण तो भगवान ही करेंगे। सुदेव रुपी धर्मपारायण ब्राह्मण को माध्यम बनाएंगे तो जीव को भगवत प्राप्ति अवश्य होगी। महालक्ष्मी केवल भगवान नारायण की हैं, जीव की नहीं, अतः भगवान ने रुक्मिणी जी के साथ विवाह रचाया। जीव यदि महालक्ष्मी को माँ की भावना से सत्कार एवं पूजित करेगा। निरंजनी अखाडा के महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद गिरी ज़ी महाराज, बृन्दावन की विशेष उपस्थिति रही। हुक्मी चन्द लोहिया द्वारा कन्यादान की परम्परा निभायी गयी। मुख्य रूप से समिति के सर्वश्री नवल किशोर जाखोटिया, महेश पारीख, सुशील लोहिया, राजेश सोनी, मनीष बजाज, मुरारीलाल कंदोई, राजेश ओझा सहित झुंझुनूं से सर्वश्री गणेश हलवाई चिडावावाला, राजकुमार मोरवाल, सुभाष जालान, डी.एन. तुलस्यान, महेश बसावतिया, परमेश्वर हलवाई, रामचन्द्र शर्मा पाटोदा, संदीप गोयल, रामचंद्र ठठेरा, विनोद पुजारी आदि अनेक गणमान्यों ने दिव्य आरती की। संयोजक अनिल कल्याणी ने बताया कि शुक्रवार की कथा में श्रीकृष्ण के बालसखा सुदामा जी से मिलन का प्रसंग रहेगा। सायं 7 बजे से महात्रिपुरसुंदरी महालक्ष्मी के पूजनक्रम में भगवती का श्रृंगार पूजन रहा, जिसमें नगर से जुड़े भगवती के कृपाप्राप्त साधकों का पूजन पूज्य ऋषिजी के नेतृत्व में कमलपुष्प एवं गुलाबपुष्पों से पूजन कराया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!