पुष्कर में गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के लिए विप्र फाउंडेशन ने आयोजित की विप्र सभा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू: तीर्थराज पुष्कर में अगले वर्ष 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 के मध्य आयोजित होने वाले 200 कुण्डीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के निमंत्रण के लिए विप्र फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को पीरू सिह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में सर्व ब्राह्मण समाज की सभा बुलाई गई। सभा को यज्ञ सम्राट पूज्य स्वामी प्रखर महाराज ने सम्बोधित करते हुए ब्राह्मण समाज को उसकी शक्ति, सामर्थ्य व महानतम इतिहास से परिचित करवाया। गायत्री की महत्ता के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी व इसके जप व यज्ञ के अलौकिक लाभ से विप्र समाज को अवगत करवाया। पुष्कर में होने वाले गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में सभी से घी, समिधा, गायत्री मंत्र जाप एवम आर्थिक सहयोग सहित विभिन्न सेवाकार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में ही यह गायत्री महायज्ञ पुष्कर की मणिवेदिका गायत्री शक्तिपीठ में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा गुरुजी ने सभी विप्रजनों से पुष्कर में होने वाले 200 कुण्डीय विराट शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि गायत्री मंत्र की शक्ति ही विप्र को बल प्रदान करती है। इस अवसर पर बिसाऊ पीठ के महंत रवि नाथ महाराज का सानिध्य भी रहा। कार्यक्रम में जिले भर से 38 विप्रजन को समाज में श्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में अपना योगदान देने के लिए महाराज द्वारा दुपट्टा, माला, विफा की कैप, गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पिलानी निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक चिंतक डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला को भी सम्मानित किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!