सुप्रीम फाउंडेशन ने भेंट की नोट बुक

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय बख्तारपुरा में कक्षा 1 से 5 तक अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ नागौर के सौजन्य से निशुल्क नोट बुक वितरण किया गया। सुप्रीम फाउंडेशन के जिला कोर्डिनेटर बलबीर शर्मा ने बताया कि सुप्रीम फाउंडेशन झुंझुनू जिले के राजकीय संस्कृत विद्यालयों में शैक्षणिक उन्नयन की योजना के तहत स्वयंसेवक शिक्षकों को नियुक्त कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक सत्र में दो बार नोट बुक प्रदान की जाती है, जिसके प्रथम फेज में झुंझुनू जिले के 44 राजकीय संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के नोनिहालो को 5238 हिंदी, अंग्रेजी, गणित विषय की नोट बुक का वितरण किया गया। ट्रस्टी भामाशाह सेठ बजरंग लाल तापड़िया व महावीर प्रसाद तापड़िया का संस्कृति और शिक्षा के योगदान के लिए समस्त जिलेवासियों ने सराहना की व धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य समन्वयक श्याम बाबु शर्मा के निर्देशन में सुप्रीम फाउंडेशन के कार्यो का संचालन हो रहा है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विजय सिंह शेखावत सहित समस्त स्टाफ ने सुप्रीम फाउंडेशन के ट्रस्टी एंव भामाशाह बजरंग लाल तापड़िया, महावीर प्रसाद तापड़िया मुख्य समन्वयक श्याम बाबू शर्मा, झुंझुनू जिला कोर्डिनेटर बलबीर शर्मा को धन्यवाद एंव आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक आनंद प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्रीमती सजना वंदना, स्वयंसेवक पिंकी शर्मा, कुलदीप सैनी, अभिभावकगण सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!