आज से झूमेगा झुंझुनूं: तीन दिन हर रात डांडिया और गरबा की मस्ती

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्त्री शक्ति महिला समूह की ओर से हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रों के विशेष मौके पर गुजराती माहौल से सराबोर और राजस्थानी संस्कृति से ओत—प्रोत राविरा—2025 का आयोजन मंगलवार से शुरू होगा। तीन दिन तक हर रात को डांडिया और गरबा की मस्ती होगी। इसके अलावा कई तरह की प्रतियोगिताएं होगी। जिसमें ना केवल हर उम्र की युवतियां, महिलाएं, बल्कि कपल भी शामिल हो सकेंगे। स्त्री शक्ति महिला समूह की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती ललित राठौड़, डॉ.मीना शेखावत, सुमन मील, रविता चौधरी तथा डॉ.शालू टीबड़ा ने सोमवार को प्रेस वार्ता की जानकारी देते हुए बताया कि 23, 24 और 25 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीन दिन तक अलग—अलग आयोजन होने वाले है। जिसके लिए झुंझुनूं की महिलाएं और युवतियां बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने बताया कि आयोजन के पहले दिन 23 सितंबर को राविरा—2025 का एनएमटी गर्ल्स कॉलेज के समीप द राजघराना रिसॉर्ट में उद्घाटन होगा। उद्घाटन कार्यक्रम का समय मंगलवार शाम छह बजे रखा गया है। इसके बाद पौधारोपण करके उपस्थित सभी महिलाएं पौधारोपण करने और उसकी सार संभाल करने की शपथ लेगी। पहले दिन ग्रुप डांस कंपीटीशन रखा गया है। इसके अलावा वर्कशॉप में शामिल होने वाली युवतियां—महिलाएं गरबा और डांडिया खेलेगी। आयोजन का दूसरा दिन डांडिया और गरबा की मस्ती का तो रहेगा। लेकिन इस दिन सभी तरह की प्रतियोगिताएं हागी। जिसमें ग्रांड राविरा अवार्ड, रैम्प वॉक, ओल्डी—गोल्डी, मिस डांडिया, मिसेज डांडिया, बेस्ट डांसिंग सखियां, बेस्ट डांसिंग जोड़ी के कंपीटीशन होंगे। आयोजन के अंतिम दिन इन सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होंगे और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा लक्की ड्रॉ भी निकाला जाएगा। जिसमें डायमंड रिंग समेत कई ईनाम दिए जाएंगे। साथ ही पहली बार सबसे महत्वपूर्ण द रश्मिका अवार्ड भी दिया जाएगा। यह अवॉर्ड समाज के लिए काम करने वाली एक समाजसेवी महिला को दिया जाएगा। वहीं मशीन का वितरण होगा। आयोजन की तैयारियों में डॉ.मीना शेखावत, ललित राठौड़, सुमन मील, रविता चौधरी, डॉ.शालू टीबड़ा, सुनिता टीबड़ा, सुनिता चौधरी, प्रियंका भार्गव, ज्योति मांजू, आकांक्षा लोयल, डॉ.कीर्ति, डॉ.संगीता उदयपुरिया, डॉ.शशि मोरोलिया, दीपिका आबूसरिया, डॉ.नीरमा चाहर, अंजू शर्मा, शशि नूनियां, संतोष तंवर व डॉ.तनुश्री आदि अपना समय दे रही है। महालक्ष्मी ज्वैलर्स, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ और रक्षा सूत्र समूह के तन्मय तुलस्यान आदि ने भी तैयारियों का जायजा लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!