श्री शिव हनुमान मित्र मंडल द्वारा आयोजित चतुर्थ दुर्गा महोत्सव और श्रीमदभागवत कथा का भव्य शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): धार्मिक उत्साह और भक्ति से सराबोर चिड़ावा में श्री शिव हनुमान मित्र मंडल की ओर से चतुर्थ दुर्गा महोत्सव और श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा और आदर्श कॉलोनी में धर्म और संस्कृति का अद्भुत संगम बनेगा। सोमवार सुबह गांधी चौक स्थित केवलदास जी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई मुख्य बाजार से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंचीं। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते गाते चल रहे थे। रथ में सवार राधा कृष्ण की झांकी ने देखने वालों का ध्यान आकर्षित किया‌। आचार्य बालकृष्ण शरण के आचार्यत्व में यजमान बुद्धराम सैनी पत्नी द्रोपती के साथ यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने श्रीमद भागवत गीता को सिर पर धारण कर कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा बढ़ाई। कथा स्थल पर कलश स्थापना और आरती के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। पूरे आयोजन की व्यवस्था विनोद सैनी, नितेश वर्मा, राजेश कटारिया, राकेश शर्मा, कपिल कटारिया, ग्यारशी लाल सैनी, रवि कटारिया, पार्षद देवेंद्र सैनी, दिनेश शर्मा, विकाश शर्मा, नरेंद्र सैनी, राजेश वर्मा, मोनू वर्मा, लक्ष्मण भगत, सत्यप्रकाश शर्मा, मनीष सैनी, रिछपाल वर्मा, मुकेश सैनी, रोहित कच्छोट, दीपक वर्मा (बाबू), मनीष शर्मा, तरुण शर्मा, हर्ष शर्मा, आर्यन शर्मा, अंकित वर्मा, साहिल वर्मा और दक्ष शर्मा संभाल रहे हैं। यह दुर्गा महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी लोगों को जोड़ रहा है। आदर्श कॉलोनी स्थित पावर हाउस के सामने, पानी की टंकी के पास बना कथा स्थल आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का केंद्र बनेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!