फतेहपुर में जयपुर जैसी चिकित्सा सुविधा: डॉ.अनुश्री

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): फतेहपुर और आसपास के लोगों को सीकर या जयपुर जाकर अत्याधुनिक जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी। सोमवार को छतरिया बस स्टैंड के पास डॉ.अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ हुआ। सेंटर में अत्याधुनिक एमआरआई, सीटी स्कैन सहित विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, फतेहपुर विधायक हाकिम अली और पिलानी विधायक पितराम सिंह काला रहे। तीनों जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में फतेहपुर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक अहमद नजमी, प्रधान महीपाल सिंह, चिड़ावा पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, फतेहपुर उप प्रधान प्रभु सिंह कारंगा, फतेहपुर पालिका उपाध्यक्ष अजय रिणवा, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, पूर्व चेयरमैन मधुसूदन भिंडा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार, डॉ.वाईके चौधरी, डॉ.अनिल चौधरी, यशवंत आबूसरिया शामिल रहे। रूकणसर धाम के महंत कैलाशनाथ महाराज के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में समाजसेवी शीशराम हलवाई के नेतृत्व में रेडियोलॉजिस्ट डॉ.अनुश्री, सर्जन डॉ.अमित कुमार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ.सुनील सैनी, इंजीनियर आदित्य दिवाच, अंकिता आबूसरिया, विराट चौधरी, व्यवस्थापक सुनील बुडानिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ.बंशीधर झाझड़िया, सत्यदेव दड़िया, पूर्व पार्षद मनफूल बिजारणिया, सारी सरपंच उम्मेद सिंह बराला, शिक्षक नेता हनुमान पचार, दिनेश जोशी, महावीर भोजदेसर, रामावतार रूंथला पार्षद, मुज्जासिम गौरी, ओंकार सिंह लाम्बा, डॉ.प्रसन्नता, डॉ.जीवराज ढाका, राजकुमार पचार, पृथ्वीराज शर्मा (विप्र फाउंडेशन चिड़ावा अध्यक्ष), ठेकेदार अमीलाल कटकी, जयवीर सिंह श्योराण, रघुवीर डेला, सतवीर बुडानिया, विद्याधर धनखड़, सहायक अभियंता संजय कुमार, शिक्षक राजेंद्र झाझड़िया, सुमेर सिंह बुडानिया, रणजीत शास्त्री, मनरूप हलवाई, राम सिंह नेहरा, जगपाल यादव, राजवीर डूडी, ठेकेदार सत्यनारायण, लोकेश डूडी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ.अनुश्री ने बताया कि सेंटर में स्थापित नई एआई तकनीक वाली एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें नाम मात्र के रेडिएशन पर काम करती हैं। यह तकनीक मरीज की उम्र और रोग की स्थिति के अनुसार रेडिएशन को स्वतः नियंत्रित कर देती है। खासकर बच्चों के लिए यह जांच और भी सुरक्षित व सटीक परिणाम देने वाली होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!