झुंझनु प्रगति संस्थान (जेपीएस) द्वारा आयोजित सर्वसमाज की बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनू प्रगति संस्थान (जेपीएस) द्वारा सर्व समाज के लिए फिट इंडिया खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के अंतर्गत झुंझुनूं एकेडमी खेल ग्राउंड पर रविवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक अशोक केडिया एवं सह संयोजक सीए पवन केडिया के संयोजकत्व में हुआ। जिसमें सिंगल एवं डबल मैच अंडर 17, अंडर 25 एवं 25 से ऊपर उम्र की महिला एवं पुरुष दोनों के लिए किया गया, जिसमें सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं नगद अवॉर्ड प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को क्रमशः सभी वर्गों में इक्कीस सौ, पन्द्रह सौ एवं ग्यारह सौ रुपये दिये गये। जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ.दिलीप मोदी एवं सचिव एडवोकेट अशोक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन प्रातः 8 बजे शुरू किया गया तत्पश्चात विधिवत रूप से अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन 10 बजे ड्रा निकालने के पश्चात हुआ। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह मैच समाप्ति के पश्चात 6 बजे सांयकाल संपन्न हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल संचालन तकनीकी टीम के सोमदत्त वर्मा, राजेश वर्मा, नितेश वर्मा, तनुज वर्मा, हिमांशु दरिया एवं सचिन कुमावत ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उद्घाटन एवं समापन समारोह में सत्यनारायण शर्मा एवं प्रबंधन जिला बैडमिंटन संघ के सह-सचिव विकास तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर झुंझुनू प्रगति संस्थान के चेयरमैन डॉ.दिलीप मोदी, सचिव अशोक शर्मा एडवोकेट, प्रमोद खंडेलिया, कुरड़ाराम धींवा, योगेश खण्डेलिया, डॉ.आशीष अग्रवाल, सीए पवन केडिया, अशोक केडिया, शिवचरण पुरोहित, डॉ.डीएन तुलस्यान, हरिराम महण, पवन पुजारी, सत्यनारायण शर्मा, विकास तुलस्यान, श्यामसुंदर शर्मा, झुंझनु एकेडमी स्टाफ सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!