पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शिक्षा विभाग झुंझुनू द्वारा कस्बे के बिरला स्कूल पिलानी में 69वीं 17 ओर 19 वर्षीय बालक तथा बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के दर्जन भर से अधिक विद्यालयों के तैराकों ने भाग लेकर अपना कौशल प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बिरला स्कूल पिलानी के बर्सर अनिल अवस्थी ने जिला ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर राजवीर भालोठिया (वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक) ओर अन्य विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक, जयप्रकाश कटेवा संयोजक, सुनील कुमार चाहर, ममता, रोहित चाहर, विभागीय पर्यवेक्षक अभिषेक कटेवा, डीपीएस से पवन तथा डीजीएस की सुशीला कोच, बिरला स्कूल पिलानी के तैराकी कोच लाल साहब सिंह, विद्यालय के जीवन रक्षक प्यारे लाल शर्मा, इसी विद्यालय से खेल विभाग के वरिष्ठ अध्यापक भ्रगुजी सिंह तथा इसी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत बालक वर्ग की 17 वर्षीय 50 मीटर फ्री-स्टाइल प्रतियोगिता से हुई। इसमें प्रथम स्थान: अंशज चंदेल बिरला स्कूल पिलानी। द्वितीय स्थान: गौरव तंवर (डीपीएस डूंडलोद)। तृतीय स्थान: यथार्थ शर्मा (बिरला स्कूल पिलानी) ने प्राप्त किया। बालक 19 वर्ग 50 मीटर फ्री-स्टाइल में प्रथम स्थान: हर्ष प्रताप सिंह (बिरला स्कूल पिलानी)। द्वितीय स्थान: राहुल कादयान (डूंडलोद पब्लिक स्कूल)। तृतीय स्थान: पार्थ दाधीच (डूंडलोद पब्लिक स्कूल) को मिला। बालक 17 वर्ग 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम स्थान: गीतांशु (डीपीएस डूडलोद)। द्वितीय स्थान: आदित्य शर्मा (बिरला स्कूल पिलानी)। तृतीय स्थान: सुमोनित सेनगुप्ता (बिरला स्कूल पिलानी) रहे।
बालक 17 वर्ग 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान: रिजुल स्वामी (बिरला स्कूल पिलानी)। द्वितीय स्थान: नरेन प्रताप सिंह (डीपीएस) ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान: दिव्यांश (डीपीएस) रहे।
बालक 17 वर्ग 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में प्रथम स्थान: श्रीजन (बिरला स्कूल पिलानी)। द्वितीय स्थान: अंशज चंदेल (बिरला स्कूल पिलानी) ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान: आर्यन लोहिया (डीपीएस) रहे।