बौरंगी में भरे पानी डूबने से बच्चे की हुई मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): रक्तांचल पहाड़ के पीछे स्थित बौरंगी में भरे पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी कि प्रिंस सैनी पुत्र टीकम सैनी उर्फ बबलू निवासी पहाड़ी चुंगी नाका रविवार को ट्यूशन पढक़र करीब 3 बजे आया और बस्ता रखकर घर से चला गया। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की। आसपास ढूंढने के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बच्चे की तलाश में लग गई और आसपास लगे हुए सीसी टीवी कैमरों को चेक किया तो वह 4 बजे तक मोहल्ले में ही दिखाई दिया। सोमवार की सुबह पानी के किनारे चप्पलें व कपड़े पड़े हुए देखकर लोगों ने परिवारजनों को सूचित किया। सूचना पर पुलिस व परिवारजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलवाया। एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची और पानी में तलाशी की। एसडीआरएफ टीम प्रभारी मुनेश कुमार के नेतृत्व में बालक के शव को रेस्क्यू किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान परिवार में कोहराम मच गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!