निवाई (लालचंद सैनी): गांव रजवास में कांग्रेस मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी रहे। इस अवसर पर कांग्रेस ईकाई अध्यक्ष सूरज गूर्जर, रामू गुर्जर, मंडल अध्यक्ष नमो नारायण मीणा, लालाराम बैरवा, रामसहाय पटवारी, रामफूल मीणा, पूरणमल बैरवा, सीताराम बैरवा, अवधेश कुमार बैरवा व रामजीलाल बैरवा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार गुन्सी में मदन लाल मीणा, सुदामा चौधरी, सुरेंद्र यादव, केदार चौधरी, हनुमान मीणा, शिवजी लाल बैरवा, कैलाश सैनी, जीवतराम यादव सहित कार्यकर्ताओं द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हर बूथ को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा वोट चोरी करके संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
3/related/default