भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों व आमजन को बताये जीएसटी कटौती से होने वाले लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में की गई कमी को लेकर एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी दरों में की गई कमी को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जीएसटी दरों की जानकारी दी व इससे होने वाले लाभ से अवगत करवाया। इस दौरान कई व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए और उत्साहपूर्वक इस नई नीति की सराहना की व इसको एक सकारात्मक कदम बताया। इस अवसर पर शहर महामंत्री वंश प्रदीप पारीक, मंत्री जितेंद्र विजय, जितेंद्र धारवाल, कोषाध्यक्ष रामविलास बलाई, पार्षद शंकर लाल सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!