डांडिया फ्यूजन नाइट–2025 में दिखा महिलाओं का उत्साह

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (गोविन्द गोपाल सिंह): नवरात्रि के शुभ अवसर पर सी द डिफरेंस योगा एंड फिटनेस सेंटर बरकत नगर की तरफ से राजधानी जयपुर के भगवती नगर स्थित एक मैरिज गार्डन में सोमवार शाम डांडिया फ्यूजन नाइट–2025 हर्सोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। संस्था की डायरेक्टर संतोष चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेविका विनिता महर्षि और विशिष्ट अतिथि समाज सेविका सीमा चौहान उपस्थित हुई। उन्होंने बताया कि डांडिया फ्यूजन नाइट–2025 में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने जमकर डांडिया किया। सभी प्रतिभागियों ने डांडिया गरबा की रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। संतोष चौधरी ने बताया कि संस्था की तरफ से लगातार दूसरे वर्ष डांडिया डांस का आयोजन किया गया। डांडिया फ्यूजन नाइट–2025 को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में संस्था से जुड़े सभी लोगों का पूर्ण सहयोग रहा, साथ ही सभी लोगों का उत्साह बढ़ चढ़कर देखने को मिला। डांडिया कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेस्ठ गरबा ड्रेस के लिए विजेताओं को पुरस्कार और अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डांडिया फ्यूजन नाइट–2025 को सफल बनाने कोरियोग्राफर आमिर के साथ ही अंकित मल्होत्रा, जगदीश चौधरी और भाजपा कार्यकर्ता राज कुलदीप सिंह का पूर्ण सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!