गुरु हनुमान व्यायामशाला चिड़ावा में 69वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा में पिलानी रोड पर स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला में 69वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भाजपा नेता राजेश दहिया की अध्यक्षता में विधिवत रूप से उद्घाटन समारोह के साथ शुभारम्भ हुआ। समारोह में अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम पदमश्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान जी की प्रतिमा पर माला एवं साफा द्वारा सम्मान किया गया, उसके बाद सरस्वती पूजन किया गया। इस दौरान अतिथियों को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा एवं गुरु हनुमान व्यायामशाला के सचिव राजेंद्र पाल सिंह कोच ने बताया कि 69वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 41 जिलो और 5 अकादमियों की 46 टीमों के 1688 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें 594 छात्राएं तथा 1094 छात्र शामिल होंगे। इस अवसर पर पिलानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश दहिया अध्यक्ष के रूप में तो झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू मुख्य अतिथि एवम् विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव, वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र कोच, डॉ.धर्मवीर सिंह शेखावत, डीईओ राजेश कुमार मील, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, चिड़ावा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, चिड़ावा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, सीबीईओ उमादत्त, प्रतियोगिता के आयोजक स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा, पार्षद सम्पत देवी, वर्षा सोमरा, DEEO माध्यमिक राजेश मील, CBEO डॉ.उमा दत झाझडिया, ACBEO सुरेश पायल, डॉ.कयूम अली, ADEEO रविन्द्र कृष्णीया, राजकुमार भास्कर, APEO गुलझारी लाल नानू, निजि शिक्षण संस्थान अध्यक्ष रणवीर थालौर, अनिल गुप्ता, सचिव राजस्थान कुश्ती संघ उम्मेद सिंह झाझड़ि‌या, बिहारी लाल सहित अध्यापक, शिक्षकगण सहित गणमान्य नागरिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!