बीकानेर में पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के जनसुनवाई सेवा केंद्र का मदन राठौड़ ने किया उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0




बीकानेर (श्रीराम इंदौरिया): बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के जनसुनवाई सेवा केंद्र का उद्घाटन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जन सेवा के इस महत्वपूर्ण केंद्र से जनता को उनकी समस्याओं का समाधान और सुविधा मिलेगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के अलावा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, विश्वकर्मा विकास कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल, नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, पूर्व महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, नारायण चोपड़ा, ओम प्रकाश आचार्य, दशरथ सिंह शेखावत, ओम सारस्वत, जय प्रकाश व्यास, भाजपा के युवा नेता रघुनंदन आचार्य, दिनेश चौहान, आशा आचार्य, प्रेम गहलोत सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनता के कल्याण के इस प्रयास में सभी की भागीदारी और सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!