एशिया मास्टर्स चैंपियनशिप में विनोद मोयल का हुआ चयन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बेंगलुरु में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 से 9 मार्च को हुई, जिसमें पिलानी निवासी विनोद मोयल, महेंद्र कुमार स्वामी एवं माया सैनी ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 5 से 9 नवम्बर को होने वाली एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप “चेन्नई” के लिए उनका चयन हुआ है। इससे पहले 5 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स में मोयल ने डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल तथा जेवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल, महेंद्र कुमार स्वामी ने 1500 मीटर और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल तथा जेवलिन में ब्रॉन्ज मेडल और माया सैनी ने डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो और शॉटपुट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।विनोद मोयल, महेंद्र कुमार स्वामी एवं माया सैनी एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप “चेन्नई” में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर प्रकाश मोयल, सत्यवीर जांगीड़, भूतपूर्व सरपंच नरेंद्र मन्नाड़, शैलेंद्र सिंह, जोनी महेश, राकेश कुमार, संजय सैनी, जयवीर सिंह, हिमांशु शर्मा, प्रमोद कुमार और रणवीर सिंह सभी ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!