राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधियों के तहत 3 हजार पौधों का किया रहा है वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधियों के तहत निवाई उपखंड क्षेत्र में 3000 पेड़ों का वितरण किया गया है। निवाई खंड संयोजक सीताराम महावर ने बताया कि पर्यावरण गतिविधियों के प्रांत सह संयोजक राम प्रकाश विजय के नेतृत्व में निवाई उपखंड क्षेत्र के 12 मंडलों में पौधों का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन संबंधित मंडलों को फलदार, छायादार, फूलदार व सजावटी पौधों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम फेज में 1000 पौधों का वितरण किया गया था। वर्तमान में दूसरा फेज चल रहा है जिसमें 2000 पौधों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपखंड क्षेत्र में चैनपुरा, मुंडिया, चनानी, राहोली, सुनारा, बिडोली, डांगरथल, खणदेवत, वनस्थली, पलेई, रजवास, पहाड़ी, झिलाय व दतवास मंडलों में पौधों का वितरण किया जा रहा है। पौधों की लंबाई करीब 8 से 10 फीट है जो जल्दी ग्रोथ करेंगे। वितरित किए जा रहे छायादार पौधों में अशोक, बरगद, पीपल गुलमोहर, कदम, कचनार, फलदार पौधों में अनार, जामुन, संतरा, बील, आम, मौसमी, आंवला व नींबू व सजावटी पौधों में मोर पंख,रातरानी, डबल चांदनी व हरसिंगार के पौधे शामिल हैं। वितरण किया जा रहे हैं पौधों की सार संभाल व वितरण में धार्मिक संस्थान प्रमुख ताराचंद माहुर, शिक्षण संस्थान प्रमुख रामनरेश विजय, पेड़ प्रमुख गोविंद नारायण शर्मा, युवा शक्ति प्रमुख पुलकित पारीक, सुरेश राजवंशी, वीरेंद्र कुमार, उमराव सिंह, प्रेम प्रभु सैनी व सुरेश पारीक शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!