फेमस होने के लिए युवक को बेल्ट से पीटा, युवक बोला वे गुंडागर्दी दिखाना चाहते थे

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): बीकानेर में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए 6 बदमाशों ने युवक को बेल्ट से पीटा। बाल खींचे और जमीन पर गिराया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मामला गजनेर के अक्कासर गांव का 12 सितंबर का है। इसका वीडियो 14 सितंबर को सामने आया है। ASI वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक ने एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह खेत में ट्यूबवेल पर काम करता है। 12 सितंबर को देर शाम 7 बजे वह बाइक पर ट्यूबवेल से घर जाने के लिए रवाना हुआ था। इस बीच अक्कासर से गजनेर आने वाली लिंक रोड पर गोशाला के पास गौरीशंकर मेघवाल, त्रिलोक मेघवाल समेत तीन से चार अन्य युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। गौरी शंकर ने उसकी बाइक की चाबी निकाली और उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। फिर बाल खींचकर उसे जमीन पर पलट दिया। उसने समझाना चाहा तो गौरीशंकर और त्रिलोक ने बेल्ट से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ आए युवकों ने वीडियो बनाया।

*पीड़ित बोला- सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी दिखाना चाहते थे आरोपी*

विक्रम ने बताया- आरोपियों ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर मेरी बाइक की चाबी फेंक कर सभी फरार हो गए। जब वह घर पहुंचा, तब तक आरोपियों ने उसकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जब वीडियो को परिजनों ने देखा तो पूछताछ की, इसके बाद उन्हें आपबीती बताई। मारपीट के दौरान कमर और शरीर में अंदरूनी चोट आई। सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी दिखाने और फेमस होने के लिए उन्होंने मेरे साथ मारपीट की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!