राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर जाट धर्मशाला में सोमवार को 2 बजे बैठक आयोजित होगी। प्रांतीय संयुक्त मंत्री शिवजीलाल ताखर ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के तत्वावधान में जाट धर्मशाला निवाई में 26 व 27 सितम्बर को दो दिवसीय 63वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रांतीय सदस्य हनुमान प्रसाद सैनी, जिला अध्यक्ष प्रकाशचन्द चौधरी एवं जिला मंत्री रामप्रसाद धाकड़ के नेतृत्व में बैठक आयोजित होगी। जिसमें जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी एवं कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!