ककराना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामेश्वर लाल सैनी की रविवार को 11वीं पुण्यतिथि मनाई। नगर पालिका क्षेत्र की शाकंभरी रोड पर स्थित स्मृति स्थल पर उनकी बेटी मीनू सैनी के सानिध्य में सुबह 10:15 बजे अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि सभा कर उनको याद किया। उनकी याद में गायत्री गौशाला में गायों के लिए 51 किलो का दलिया व गुड़ खिलाया। केशरदेव सैनी ने बताया कि उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक व चैयरमेन स्वर्गीय रामेश्वर लाल सैनी दबंग नेता, व्यक्तित्व के धनी, समाजसेवी रहे। हम लगातार 11 वर्षों से याद करते आ रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका क्षेत्र से आए लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और उनकी जीवनी को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का आहावान किया।
उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामेश्वर लाल सैनी की मनाई 11वीं पुण्यतिथि
By -
September 14, 2025
0
Tags: