राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,07,441 प्रकरणों का निस्तारण: आमजन को मिला त्वरित न्याय

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वर्ष 2025 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिलेभर में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया गया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपा गुर्जर के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ष 2025 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ.महेन्द्र के सिंह सोलंकी (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने बताया कि ऑफलाईन/ऑनलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण व प्रकरणों की संख्या को देखते हुए कुल 11 राजस्व व न्यायिक अधिकारीगण की बैंचों का गठन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन संदर्भ में धन वसूली और लम्बित प्रकरणों के संदर्भ में अन्तर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली मामले, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर सभी), एमएसीटी, श्रम एवं नियोजन संबंधी विवादों के प्रकरण तथा अन्य सिविल मामले (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा दावे एवं विनिर्दिष्ट पालना दावे) इसी के साथ राजस्व मामलों आदि विषयों के पूरे दिन भर में कुल लगभग 1,27,754 प्रकरण रखे गए, जिनमें से लगभग 1,07,441 प्रकरण निस्तारित हुए, जिनमें 189943981 की अवॉर्ड राशि पारित हुई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 114328 प्रकरण प्री-लिटिगेशन प्रकृति के रखे गये, जिनमें से 97995 प्रकरण निस्तारित हुए। इसी के साथ लगभग 13426 लम्बित प्रकरण रखे गये, जिनमें से 9446 प्रकरण निस्तारित हुए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं के सचिव महेन्द्र सोलंकी ने बताया कि इस लोक अदालत में एक प्रकरण ऐसा भी रहा, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं में लंबित प्रकरण संख्या 18/25 को पारित आदेश की पालना में बैंच द्वारा समझाईश के उपरांत अप्रार्थी बीमा कंपनी की ओर से संबंधित अवार्ड राशि 47,12,798/रूपये का चैक (एचडीएफसी बैंक) प्रार्थिया को सुपुर्द किया जाकर इजराय का निस्तारण राजीनामा के माध्यम से किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बनायी गई बैंचों में जिला मुख्यालय पर न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, झुंझुनूं अजय गोदारा, अपर जिला एवं सेशन न्यायालय क्रम-01 सीमा ढाका, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश कुमार, अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मनोज मील, उपखण्ड अधिकारी कौशल्या विश्नोई, अधिवक्ता धीरज कुमार, अधिवक्ता अषोक कुमार, अधिवक्ता रामसिंह आदि उपस्थित रहे व तालुका खेतडी में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रेमसिंह धनवाल, उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी, अधिवक्ता विजय कुमार जांगिड, तालुका चिडावा में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नरेन्द्र सिंह, उपखण्ड अधिकारी रामकुमार पूनियां व अधिवक्ता रॉबिन शर्मा, तालुका पिलानी में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबीता सैनी, अधिवक्ता रणवीर सिंह तालुका उदयपुरवाटी में अति.मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कोचर, अधिवक्ता महेश कुमार तालुका नवलगढ़ में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, सहायक कलेक्ट्रेट एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सुशील कुमार सैनी, अधिवक्ता आनन्दी लाल सैनी, बुहाना में न्यायिक मजिस्ट्रेट तुशार विश्नोई, तहसीलदार बजरंग लाल जाखड, सूरजगढ़ क्षेत्र हेतु अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन लाल व उपखण्ड अधिकारी दीपक चन्दन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुरेश कुमार, राजेश कुमार, प्रियंका कस्वां, रजनीश कुमार टेलर, प्रियंका कुमारी व शिवदान चारण आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!