जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): सद्भावना परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 01-02 अक्टूबर को ‘‘रास-रात्रि’’ डाण्डिया एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन अरावली मार्ग, मानसरोवर, जयपुर में किया जा रहा है, जिसमें हनुमान चालीसा के साथ रावण दहन किया जायेगा। संयोजक मनोज पाण्डेय ने बताया कि 01 अक्टूबर को सद्भावना दशहरा महोत्सव में रास-रात्रि डाण्डिया से आगाज होगा एवं 02 अक्टूबर को फिल्मी सितारों की सांस्कृतिक संध्या एवं हनुमान चालीसा के साथ 70 फीट का रावण दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जायेगा। दशहरा महोत्सव में मनोरंजन के साथ व्यंजन, झूलों की सवारी, लाइव बैण्ड, लोक कलाकार एवं फिल्मी कलाकारों की रंग-बिरंगी प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेगी।
3/related/default