झुंझुनूं लोकसभा के हर विधानसभा क्षेत्र में बने आधुनिक इंडोर स्टेडियम: सांसद बृजेंद्र सिंह ओला की लोकसभा में मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


नई दिल्ली/झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं से सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने बुधवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में खेल अधोसंरचना की कमी को गंभीरता से उठाया। उन्होंने "खेलो इंडिया" योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक इंडोर स्टेडियम की स्थापना की मांग की। सांसद ओला ने कहा कि झुंझुनूं न केवल राजस्थान, बल्कि देशभर में शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में एक अलग पहचान रखता है। यहां के युवा शुरू से ही अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत से शिक्षा और खेल गतिविधियों में आगे रहते हैं। खास बात यह है कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से हर साल हजारों युवा भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस में भर्ती होते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है लेकिन आज भी आधुनिक खेल सुविधाओं की भारी कमी है। ऐसे में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित माहौल नहीं मिल पाता। इसलिए सांसद ओला ने केंद्र सरकार से अपील की कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधुनिक इंडोर स्टेडियम बनवाए जाएं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को समान अवसर मिल सकें और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!