पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला शिक्षण संस्थान की तरफ से मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर, निदेशक बिरला शिक्षण संस्थान के मुख्य आतिथ्य में बिरला बालिका विद्यापीठ के बाहरी परिसीमन क्षेत्र मे पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से पेड़ लगाकर समाज मे एक नया संदेश दिया ताकि सभी लोग समाज मे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर समाज हित के कार्य करे। मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर ने बताया कि हर वर्ष बिरला शिक्षण संस्थान द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्ष लगाने का लक्ष्य होता है। उन्होंने बताया कि धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है और सरकार ने अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होने बताया कि हर के व्यक्ति को अपने जीवन मे वृक्षारोपण कर मानवजाति का संरक्षण करना चाहिए। पेड़ लगाने से आस पास के वातावरण शुद्ध होना, ऑक्सिजन का मिलना, हानिकारक गैसों से बचाव और जल प्रदूषण से मुक्ति मिलती है, इसलिए वृक्षारोपण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस मोके पर अचला वर्मा प्राचार्या बिरला बालिका विद्यापीठ, जीएस गिल, कपिल शर्मा, डॉ.मनोज जांगिड़, चंद्रशेखर राठौड़, अनिल जोशी, सीमा सिन्हा, विक्रम जीत सिंह, सुरेश चंद सैनी, शिवराज सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!