पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जन कल्याण संस्था के संस्थापक भरत लाल शर्मा का निधन 16 अगस्त को हो गया। भरतलाल शर्मा जन कल्याण संस्था के संस्थापक थे। यह संस्था गरीब व असहाय लोगों की सहायता को लेकर समर्पित भाव से काम करती है। भरतलाल शर्मा ने अपने अंतिम समय तक समाज सेवा के उच्चतम आयाम स्थापित किए। उनके निधन पर सर्व समाज द्वारा राजकीय स्कूल पिलानी में श्रध्दांजली सभा का आयोजन किया गया क्योंकि इस राजकीय स्कूल को उन्होंने ही अपने प्रयासों से व्यवस्थित ढंग से संचालन में महती भूमिका निभाई थी। इस राजकीय विद्यालय में कमरे बनवाने में उनके आर्थिक सहयोग को भुलाया नही जा सकता। श्रध्दांजली सभा में बोलते हुए वर्तमान सह संस्थापक पवन कुमार शर्मा ने उनके निधन को लेकर सर्व समाज की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने आगे कहा कि उनकी इच्छा थी की यह राजकीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करें तभी उनकी श्रध्दांजली सभा का स्थल यह राजकीय विद्यालय रखा गया क्योंकि इस विधालय से उनका आत्मीय लगाव था। श्रध्दांजली देने वालों मे समाजसेवी जगदीश प्रसाद शर्मा, मोहम्मद इकबाल जनकल्याण संस्था के वर्तमान अध्यक्ष, सचिव बजरंग लाल आलडिया, सलाहकार कुलभूषण पूनीया, सुशील कुमावत, कपिल सैन, बलवान सिंह, ओमप्रकाश दिनोदिया, सुशीला मराड़, सुरेश नौवाल, मुरली मनोहर शर्मा, नितिन पाठक, डाक्टर आर के गौड़, संत कुमार निर्मल, विशाल आदि गणमान्य लोगों के अलावा सर्व समाज के लोग व राजकीय विद्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
3/related/default