झुंझुनूं सेवा संघ द्वारा 16वां विशाल भंडारा आयोजित*

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुझुनूं सेवा संघ द्वारा 16वां विशाल भंडारा रामपुरा मे नदी के पाट पर 24 कोसीय पद यात्रियो की मान मनुहार के साथ प्रारम्भ हुआ। 
विप्र सेना प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने बताया कि प्रमोद टीबड़ा के सानिध्य में सोलह साल पहले पांच किलो फल के साथ ये यात्रा प्रारंभ हुई थी, जो आज छह हजार किलो फल के साथ सेवा की गई। आज इनकी शानदार टीम के साथ सेवा कार्य का बहुत सुंदर आयोजन किया गया और हजारो तीर्थ यात्रियों की सेवा करने का सौभाग्य मिला। गौरतलब है कि नीम की घाटी और खोरी कुंड तक जाने वाले मार्ग में जगह-जगह सेवा शिविर सक्रिय हैं। स्थानीय संस्थाओं और समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शीतल जल और विश्राम की व्यवस्था की है। यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार कल सुबह ठाकुर जी की पालकी खोरी कुंड से प्रस्थान करेगी और अगले पड़ाव की ओर बढ़ेगी। अमावस्या को परिक्रमा संपन्न होगी और श्रद्धालु लोहार्गल धाम लौटेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!