भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच शुक्रवार को सूरजगढ़ क्षेत्र के दौरे पर आये। सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के जीवनसर गाँव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद संतोष अहलावत और पूर्व विधायक और झुंझुनू लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी का काजडा चुंगी चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी के नेतृत्व में शहर मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सिंघाना मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री, राजपाल, पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा, विकास भालोठिया, कृष्ण यादव, दशरथ सिंह शेखावत, भरत बोहरा, सुरेंद्र यादव, वाईस चेयरमेन रामस्वरूप जांगिड़, मनोहर जांगिड़, पार्षद राजेंद्र शौंकरिया, संतोष कुमावत, अशोक शर्मा, संजय स्वामी व अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!