बिरला स्कूल पिलानी में अंतर्विद्यालयी बीईटी बालक तैराकी प्रतियोगिता में बिरला स्कूल पिलानी संपूर्ण विजेता बना*

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल पिलानी में बिरला शिक्षण संस्थान पिलानी के तत्वावधान में आयोजित द्वि-दिवसीय (21-22 अगस्त) अंतर्विद्यालयी बीईटी बालक तैराकी प्रतियोगिता में बिरला स्कूल, पिलानी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण, 21 रजत और 12 कांस्य पदक जीते और लगातार चौथी बार अपने अद्भुत एवं श्रेष्ठतम प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए प्रतियोगिता का संपूर्ण विजेता बना जबकि बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी उपविजेता रहा। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि बिरला शिक्षण संस्थान के निदेशक एवीएसएम रिटायर्ड मेजर जनरल एसएसनायर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। कार्यक्रम में बीईटी के मुख्याभियंता गुरविंदर सिंह गिल एवं कानूनी सलाहकार कपिल शर्मा भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह, बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी की प्राचार्या श्रीमती काजल मारवाह, बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी की प्राचार्या श्रीमती अचला वर्मा, बिरला शिशु विहार, पिलानी के प्राचार्य पवन वसिष्ठ और बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी के वरिष्ठ हेडमास्टर सुशांत कुमार बराल भी प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। सभी ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और तैराकों के प्रदर्शन को सराहा। बिरला स्कूल पिलानी के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह, हेडमास्टर एस.पी. आनंद व बुपन कुमार शर्मा, सभी शिक्षकों और हॉस्टल स्टाफ ने तैराकों को बधाई दी और कोच लाल साहब सिंह व सपोर्ट टीम की अथक मेहनत को सराहा, जिनके निरंतर प्रयासों से विद्यालय में आयोजित द्वि-दिवसीय अंतर्विद्यालयी बीईटी बालक तैराकी प्रतियोगिता में बिरला स्कूल, पिलानी तैराकी प्रतियोगिता में निरंतर चौथी बार संपूर्ण विजेता बन सका।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!