झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने शुक्रवार को दो चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ा गौडजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शीथल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने विभागीय योजनाओं के कार्यक्रमों की प्रगति जानी, साथ ही निःशुल्क दवा और जांच योजना के क्रियान्वयन, दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण पूर्ण करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिए। संस्थाओं पर आवंटित आयुष्मान कार्डों के वितरण ओर ई केवाईसी के बारे जानकारी प्राप्त कर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने एमआरएस की बैठक बुलाकर सीएचसी गुढ़ा गौडजी के जरूरी कार्यों के प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए। डॉ.गुर्जर ने सीएचसी में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर सेवाओं का फीडबैक लिया। डॉ.गुर्जर ने टीबी मुक्त अभियान की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत की जाने वाली स्क्रीनिंग के प्लान की जानकारी लेकर सभी टारगेट ग्रुप के सैंपल लेने जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन संस्थाओं को अपेक्षित साफ सफाई रखने और सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए एंटी लार्वा गतिविधिया और सर्वे कर प्रतिदिन रिपोर्ट करने के दिए निर्देश, सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने निरीक्षण के दौरान संस्थाओं द्वारा की जा रही एंटी लार्वा गतिविधियों की जानकारी लेकर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद रुके पानी में लार्वा पैदा होने से मच्छर जनित बीमारियो को फैलाने से रोकने के लिए एंटी लार्वा गतिविधियों के आयोजन के सम्बन्ध में दिए निर्देशों की पालना में अब किए गए कार्य जाने और प्रतिदिन इस कार्य कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने बताया कि बारिश के साथ ही मौसमी बीमारियों शुरू हो जाती है, जिसमें मच्छर जनित बीमारी प्रमुख हैं। इसलिए फील्ड स्टॉफ अपने अपने क्षेत्र में जाकर आमजन को इसके लिए जागरूक करें। साथ ही नगर पालिका और ग्राम पंचायत से मिलकर रुके हुए पानी के बारे में अवगत करवाए आमदमी भी अपने घरों के आस पास पानी एकत्रित न होने दें रुके हुए पानी में एम एल ओ डाले। पानी की टंकी, कुलर, गमले आदि की सफाई नियमित अंतराल पर करें।
सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने सीएचसी गुढ़ा और पीएचसी शीथल का किया निरीक्षण*
By -
August 22, 2025
0
Tags: