खेतों में पड़े हुए विद्युत लाइन के तार: करंट से भेंस झुलसी व बछड़े की हुई मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत चनानी के खेतों में लगे हुए विद्युत पोल के झूलते हुए तारों के करंट की चपेट में आने से एक भेंस झुलसकर जख्मी हो गई एवं एक बछड़े की मौत हो गई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल मीणा ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से गांव चनानी के बालाजी के स्थान पर जाने वाले खेतों में विद्युत पोलों से विद्युत लाइन झुलकर खेतों में पड़ी हुई है। जिनके प्रभावित करंट से जानवर ही नहीं बल्कि किसानों की भी मौत हो सकती है। इससे जनहानि भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि खेतों में पड़ी हुई विद्युत लाइन में करंट प्रभावित हो रखा है, जिसके दौरान खेतों में चारा चर रही एक भैंस करंट की चपेट में आने से झुलस कर जख्मी हो गई एवं करंट से एक बछड़े की मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि खेतों पर पड़ी हुई विद्युत लाईन के लिए कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवा दिया गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से यह घटना हुई है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से किसान के हुई हानि का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!