विधायक रामसहाय वर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त की लाइव स्ट्रीमिंग देखी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): झिलाय रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में सचिव निवास पर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किश्त की लाइव स्ट्रीमिंग निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह, कृषि उपज मंडी सचिव कमल किशोर सोनी, पूर्व प्रधान ममता जाट ने प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मन निधि योजना की लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी ने अपने लाइव स्ट्रीमिंग उद्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए मिल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी। इस दौरान भारतीय किसान संघ अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन प्रतिनिधि रमेश जाट निवाई, कृषि उपज मंडी मजदूर पल्लेदार संघ अध्यक्ष दुर्गा लाल, कृषि अधिकारी कृषि विभाग निवाई, प्रबंधक क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड निवाई, कृषि उपज मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन चंवरिया, शिव प्रकाश पारीक, दीपक गुप्ता, मंडी संरक्षक ताराचंद बोहरा, कृषि उपज मंडी कर्मचारी देवेंद्र गुर्जर, कुलदीप पाराशर, अनुज गुर्जर, ताल्हा खान, व ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सीधे प्रसारण में भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!