श्याम मंदिर से 80 फीट रोड तक अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सडक़ का नगर पालिका द्वारा मरम्मत कार्य शुरू

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शहर की इंदिरा कॉलोनी में श्याम मंदिर से 80 फीट रोड तक अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सडक़ का नगर पालिका द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के चलते श्याम मंदिर इन्दिरा कालोनी से राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पुलिया तक रोड को पीडब्ल्यूडी को हैंड ओवर कर दिया गया था। उक्त सडक़ मार्ग पर सारा ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के चलते सारा सडक़ मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सडक़ में जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए। उक्त सडक़ मार्ग की मरम्मत करवाने का जिम्मा भी पीडब्ल्यूडी का ही था। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत भी करवाया गया था लेकिन उन्होंने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। सडक़ मार्ग के अधिक क्षतिग्रस्त हो जाने व आमजन एवं वाहन चालकों को हो रही परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। जिससे कॉलोनी वासियों व वाहन चालकों में खुशी की लहर है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!