झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): परम पूज्य महामण्डलेश्वर डॉ.अर्जुनदास जी महाराज (श्री दादू द्वारा बगड़) के पावन सान्निध्य में “हरियालो राजस्थान” व “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं में प्रकृति आराधना का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
राजस्थानी शिशु मंदिर विद्यालय के समीप आयोजित इस समारोह में पाँच सौ पौधों का रोपण व ग्यारह सौ पौधों का वितरण किया गया, साथ ही सुहाग का प्रतीक चुनरी प्रसाद रूप में वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुल्हरी ने की। उन्होंने हरियाली को मातृस्मृति से जोड़ते हुए इसे जीवन संस्कार बताया। विधायक राजेंद्र भांभू ने इसे जन-जन की भागीदारी का पर्व बताते हुए वृक्षारोपण को पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की संज्ञा दी। प्रकृति संवर्धन जन-जागरण के अंतर्गत आत्माराम जांगिड़ जी पंच परिवर्तन विषय पर सारगर्भित विचार रखे। कार्यक्रम संयोजन रवि गुप्ता द्वारा किया गया। यह आयोजन केवल पौधारोपण नहीं, अपितु भावनात्मक हरियाली की ओर एक सामूहिक साधना थी।