श्री गणेश चतुर्थी पर फलों के रस का वितरण शिविर आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सेठ श्री धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 27 अगस्त, बुधवार को सुबह 9 बजे से हरि ईच्छा तक विशाल शीतल जल एवं फलों का रस वितरण शिविर का आयोजन ट्रस्टी श्री श्रीमोहन आशीष तुलस्यान झुंझुनूं के सौजन्य से किया जायेगा। शीतल जल एवं फलों का रस वितरण शिविर का आयोजन राणी सती रोड चुणा चौक से बगड की और से जाने वाली रोड पर लगाया जायेगा। विदित है कि शिविर स्थल सेठ श्री धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनूं द्वारा संचालित तुलस्यान बंसल सेवा सदन से लगता हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ट्रस्ट के समस्त तुलस्यान परिवार प्रयासरत है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!