गांव रामपुरा में बड़ा मंदिर में 21 नवम्बर को 108 कुंडात्मक श्री सीताराम महायज्ञ का होगा शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


शाहपुरा/जयपुर (ओम प्रकाश टेलर): रामपुरा गांव में श्री सीतारामजी का बड़ा मंदिर में महामंडलेश्वर संत हरिदास महाराज के सान्निध्य में 21 नवंबर से 29 नवंबर तक होने वाले 108 कुंडात्मक सीताराम महायज्ञ को लेकर मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। महायज्ञ के लिए यज्ञ मंडप निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। मंदिर पुजारी रोहिताश दास महाराज ने बताया कि मंदिर में संत हरिदास महाराज ने पूजा-अर्चना कर महायज्ञ के कार्य का शुभारंभ किया। महायज्ञ का भूमि पूजन व ध्वजारोहण नवरात्र में किया जाएगा। मंदिर में महायज्ञ की तैयारी को लेकर ग्रामीणों की अलग-अलग कमेटियों का गठन कर महायज्ञ की तैयारी के लिए एवं प्रचार प्रसार के लिए जिम्मेदारियां सौपी गई। बैठक में रामपुरा, छापुड़ा, कपुरिया की ढाणी, गिरधरपुरा, जांजेकलां, शाहपुरा, जसवंतपुरा, बाड़ीजोडी आसपास के सैकड़ों की संख्या में भक्त व ग्रामीण मौजूद रहें ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!