दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व दिवस: ब्रह्माकुमारी संस्था ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली-बहरोड़ (ओम प्रकाश टेलर): कोटपूतली के एक मैरिज हॉल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संस्था की पूर्व अंतरराष्ट्रीय प्रशासिका दिवंगत दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके लक्ष्मी बहन ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है, क्योंकि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि शिविर में 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 70 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रह का कार्य स्थानीय बीडीएम अस्पताल की ब्लड बैंक टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश गोयल, महेश मीणा, डॉ.महेश यादव, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, हंस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरपर्सन अशोक बंसल, मेडिकल ऑफिसर जयनारायण समेत संस्था से जुड़े भाई-बहन तथा ब्रह्माकुमारी बहन बीके मीना और बीके प्रियंका विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!