गजानंद मित्र मंडल चिड़ावा द्वारा धूमधाम के साथ सात दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0

 
चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वार्ड नंबर 23 अडूकिया स्कूल के पीछे गजानन्द मित्र मंडल चिड़ावा द्वारा आयोजित षष्ठ गणेश महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मूर्ति स्थापना के साथ हुई, जहां मुख्य यजमान सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र मोदी ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंडल के सदस्य जतिन वर्मा, चिराग वर्मा, प्रवीण वर्मा, राहुल वर्मा, अनिल नायक, प्रिंस वर्मा, रितिक सिंह, योगेश वर्मा, सुमित वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के बीच आयोजन का आनंद लिया। मंडल सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश महोत्सव के तहत सुंदरकांड पाठ 30 अगस्त को, सांस्कृतिक कार्यक्रम 31 अगस्त को, भजन संध्या व महाआरती 1 सितंबर को तथा विसर्जन 2 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!