आबूसर में श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज का जागरण व विशाल मेले का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुन्झुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): समीपवर्ती गांव आबूसर में आगामी 31 अगस्त को श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर प्रांगण मे रात्रि जागरण व विशाल मेले का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन के संयोजक भाजपा नेता महेश बसावतिया ने बताया कि इस आयोजन के संरक्षक पूर्व सांसद नरेन्द्र खींचड़, मुख्य अतिथि झुंझुनूं जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.मनोज सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मानवाधिकार परिषद व विशिष्ठ अतिथियो में पिलानी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी व जिला महामंत्री राजेश दहिया, राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय महला, शिक्षाविद गुलज़ारी लाल थालोर, वैध गुलज़ारी लाल शर्मा जिलाध्यक्ष विप्र सेना, विनोद पुजारी जिलाध्यक्ष पुजारी सेवक महासंघ व रामचंद्र शर्मा पाटोदा समाजसेवी होंगे। रात्रि जागरण कांशीराम जी एंड पार्टी रामसीसर, सीकर गोगाजी महाराज का गुणगान करेंगे। गोगाजी महाराज के अनन्य भक्त जयलाल गुडेसर व गोगामेड़ी के सेवक चन्द्र शेखर शर्मा आबूसरिया इस आयोजन को लेकर सभी श्रद्धालुओं से गोगाजी महाराज के दर्शन लाभ कर आशीर्वाद लेने की अपील की है ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!