श्री गणेश चतुर्थी पर दर्शनार्थियों के लिए विशाल शीतल जल एवं फलों का रस वितरण शिविर का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सेठ श्री धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बुधवार को सुबह 9 बजे से विशाल शीतल जल एवं फलों का रस वितरण शिविर का आयोजन ट्रस्टी श्रीमोहन आशीष तुलस्यान झुंझुनूं के सौजन्य से किया गया।
शुभारंभ से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताराचंद गुप्ता एवं नरेश गाड़िया द्वारा मां भगवती श्री राणी सती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से दानदाता परिवार के आशिष श्रीमोहन तुलस्यान केे सान्निध्य में अतिथियों का स्वागत शाॅल, साफाॅ एवं दुपट्टा ओढ़ाकर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डाक्टर डी.एन.तुलस्यान ने किया। विदित है कि शीतल जल एवं फलों का रस वितरण शिविर का आयोजन राणी सती रोड चुणा चौक से बगड की और से जाने वाली रोड पर लगाया गया। सेठ श्री धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनूं द्वारा संचालित तुलस्यान बंसल सेवा सदन से लगता हुआ है। इस अवसर पर दानदाता परिवार से आशीष तुलस्यान, कार्यक्रम संयोजक डॉ.डी.एन.तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, गणेश हलवाई चिडावावाला, बालकिशन भुकानिया, रवि गुप्ता बिरमीवाला, दिनेश ढंढारिया, प्रमोद खंडेलिया, सुभाषचन्द्र क्यामसरिया, शिवरतन पंसारी, संजय पंसारी, नवल खंडेलिया, कमल केजरीवाल, सुनील हलवाई चिडावावाला, प्रदीप पाटोदिया, दिलीप हंसासरिया, शिवचरण पुरोहित, उमाशंकर मंहमिया, अजित राणासरिया, सीए पवन केडिया, अशोक केडिया, सुभाषचन्द्र पंसारी, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, कैलाश चंद्र सिंघानिया, श्यामसुन्दर तुलस्यान, सिंगर रवि तुलस्यान, भवानी शंकर जगनानी, नीलेश टीबडा, सुनील तुलस्यान, प्रमोद बिसाऊवाला, महेंद्र तुलस्यान, चंद्रकांत बंका, पार्षद विजय सैनी, सुरेंद्र केडिया, सीए प्रशांत तुलस्यान, पुरुषोत्तम केडिया, बाबूलाल चंदेल, अंकित चुडैलावाला, श्रीमती सपना राणासरिया एवं श्रीमती भावना शर्मा सहित नंदिशाला टीम तथा शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!