गणेश चतुर्थी पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डुलानियां में विद्यार्थियों को की स्टेशनरी वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, डुलानियां में संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्राध्यापक दिनेश कुमार पूनिया द्वारा विद्यार्थियों को कापी, पेंसिल और पेन वितरित किए गए। विद्यार्थियों के हित में प्रतिदिन कोई न कोई नवाचार की ललक विद्यालय स्टाफ में देखने को मिलती है। विद्यालय के प्रति भामाशाहों, दानदाताओं एवं बच्चों के अभिभावकों का ध्यान आकर्षित कर समस्त विद्यार्थियों के लिए टाई-बेल्ट, स्कूल बैज, विद्यालय का रंग-रोगन, दीवारों पर शिक्षाप्रद स्लोगन, प्रार्थना सभा के लिए साउंड सिस्टम तथा बच्चों के आई-कार्ड जैसी व्यवस्थाओं में विद्यालय स्टाफ ने अनुकरणीय योगदान दिया है। नए सत्र 2025-26 में विद्यालय का संपूर्ण सौंदर्यीकरण कर अपने आप में एक मिसाल पेश की गई है। हमेशा से ही इस प्रकार के पुण्य कार्यों में स्टाफ अग्रणी भूमिका में रहा है, जिसके चलते विद्यालय के संपूर्ण विकास की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। व्याख्याता दिनेश कुमार पूनिया ने बताया कि आगे भी विद्यालय हित में जहां-जहां आवश्यकता होगी, हम सभी तन, मन एवं धन से सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर विनिता, सुनिता चौधरी, रेशमी जांगिड़, नरेंद्र सिंह, मणी नेहरा, ज्योति भरतवाल, इंदुबाला, महेश कुमार, नवीन कुमार, शशि प्रकाश सोंकरिया, पूजा, रक्षा, संगीता, मोनिका, पूनम, पूजा (बेसिक कंप्यूटर), पूनम कुमारी एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!