*श्री गणेश चतुर्थी पर दर्शनार्थियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन गुप्त भक्तो के सौजन्य से किया

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सेठ श्री धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बुधवार को अपराह्न 5.30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन गुप्त भक्तो के सौजन्य से कार्यक्रम संयोजक आशिष तुलस्यान के संयोजकत्व में किया गया। शुभारंभ से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ.अरुण कुमार गर्ग द्वारा मां भगवती श्री राणीसती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से अतिथि डॉ.गर्ग का स्वागत शाॅल, साफाॅ एवं दुपट्टा ओढ़ाकर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डाक्टर डी.एन.तुलस्यान ने किया। विदित है कि विशाल भण्डारा का आयोजन राणी सती रोड चुणा चौक से बगड की और से जाने वाली रोड पर लगाया गया। सेठ श्री धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनूं द्वारा संचालित तुलस्यान बंसल सेवा सदन से लगता हुआ है। इस अवसर पर ट्रस्ट से राजकुमार तुलस्यान, कार्यक्रम संयोजक आशीष तुलस्यान, अशोक तुलस्यान, उत्तम तुलस्यान, डॉ.डी.एन.तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, गणेश हलवाई चिडावावाला, रवि गुप्ता बिरमीवाला, दिनेश ढंढारिया, नवल खंडेलिया, कमल केजडीवाल, सुनील हलवाई चिडावावाला, प्रदीप पाटोदिया, दिलीप हंसासरिया, शिवचरण पुरोहित, सुरेन्द्र अग्रवाल, अनिल राणासरिया, श्यामसुन्दर तुलस्यान, सुनील तुलस्यान, दीपक केडिया, चंद्रकांत बंका, सीए प्रशांत तुलस्यान, डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, शिवकुमार जांगिड, गोपाल कृष्ण गुप्ता व विपुल छकड़ सहित शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!