कोई भी लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहे: विधायक बालमुकुंदाचार्य

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): हाथोज धाम श्री दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर के महंत हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य व प्रांत सह संयोजक बजरंग दल सुमित खंडेलवाल के कोटा प्रवास के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर महंत श्रीराम भरोसे महाराज के सानिध्य मे माला, साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार गांव व किसानों के हितार्थ कई जनकल्याणकारी योजनाए लागू की है, जिनका प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि कोई भी लाभार्थी योजनाओं से वंचित नहीं रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक बालमुकुंदाचार्य को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर भजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह नाथावत, राजेंद्र सिंह नाथावत, श्रवण कुमार चौधरी, धर्मराज गुर्जर व विशाल सैनी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!