किलेश्वर महादेव का शहर में हुआ भव्य नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शहर के रक्तांचल पर्वत पर स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान किलेश्वर महादेव का शहर में भव्य नगर भ्रमण एवं कावड़ यात्रा के साथ शहर भ्रमण का आयोजन किया गया। प्राचीन कंकाली माता मंदिर से वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ विद्वान पंडितो के सानिध्य में भगवान भोले की विशाल कावड़ यात्रा व नगर भ्रमण का जुलूस राधा दामोदरजी के कुण्डों से रवाना हुआ। जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुलिस थाना, वाल्मीकि बस्ती, अहिंसा सर्किल, बस स्टैंड, मालियों का मोहल्ला, बड़ा बाजार, चौहटी बाजार, सब्जी मंडी, सराफा बाजार होते हुए करीब 2 किलोमीटर लंबा जुलूस कई मार्गो से होता हुआ पहाड पर स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। जुलूस का शहर में सनातन धर्म रक्षा मंच, भाजपा शहर मंडल, पटेल परिवार, मायला कुंड सेवा समिति सहित कई सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। जुलूस में सबसे आगे बैंड बाजों के मधुर भजनों पर महिला-पुरुष व युवक-युवतियों नृत्य करती हुई चल रही थी। जुलूस में श्री हनुमान व्यायाम शाला व जमात अखाड़ा के पट्टे बाज एक से एक बढक़र हैरत अंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। करीब 2 किलोमीटर लंबे जुलूस में ट्रैक्टर में सवार रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश की प्रतिमा की अलौकिक झांकी व भगवान राम का दरबार की सुसज्जित झांकी अलग ही छटा बिखेर रही थी। वही भगवान भोले नाथ के भक्त ढोल नगाड़ों व डमरू नृत्य करते हुए चल रहे थे। शहर में जुलूस पर जगह-जगह ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। जुलूस में रक्तांचल पर्वत के राजा भगवान भोलेनाथ हाथी पर विराजमान होकर शहर में भ्रमण किया। इस दौरान भगवान भोले की जगह-जगह शहर में भोले के भक्तों ने आरती उतार कर प्रसादी वितरण किया। किलेश्वर समिति के पदाधिकारी जुलूस की संपूर्ण व्यवस्था को संभाले हुए थे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा व थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ व्यवस्था को संभाले हुए थे। जुलूस का अहिंसा सर्किल पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी ने पार्षदों के साथ भगवान भोले की आरती उतार भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जयपुर नगर निगम पार्षद अंकित वर्मा, गिर्राज शेखाटिया, मुरारी मलारना, मोहित इसरानी व प्रोमिल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!