शनि अमावस्या पर कल होगा मेले का आयोजन: आज संपूर्ण रात्रि होगी भजन संध्या

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शिवाजी पार्क के बाहर स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को शनि अमावस्या महोत्सव को लेकर भव्य शनि मेले का आयोजन किया जाएगा। पंडित राधेश्याम ने बताया कि 23 अगस्त को शनि अमावस्या महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनि मेले के आयोजन को लेकर शुक्रवार को संपूर्ण रात्रि भजन संध्या का आयोजन होगा। शनिवार को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक शनि देव की निज मूर्ति का सवा किलो तेल से अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनि मेले को लेकर शनि देव मंदिर में शनि देव, हनुमान एवं शिव पंचायत की फूल बंगले की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!