जुरहरा रामलीला कमेटी की नवीन कार्यकारिणी मनोनीत

AYUSH ANTIMA
By -
0


जुरहरा/डीग (रेखचन्द्र भारद्वाज): जुरहरा क़स्बे का ऐतिहासिक 173वां रामलीला महोत्सव 17 सितम्बर से आरम्भ होने जा रहा है, जिसके लिए रामलीला कमेटी की नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन कस्बेवासियों के द्वारा किया गया है। क़स्बे के नए रामलीला मैदान में भगवान दास पाराशर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में कमेटी के मंत्री डॉ.प्रमोद अग्रवाल की ओर से गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। इसके बाद बैठक में रामलीला की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में ज्ञानचन्द शर्मा को अध्यक्ष, मक्खन काका को उपाध्यक्ष, प्रमोद खण्डेलवाल को उपाध्यक्ष, विनोद मानवी को उपाध्यक्ष, डॉ.प्रमोद अग्रवाल को मंत्री, चन्द्रभान को सहमंत्री, सोनू खण्डेलवाल (भगत जी) को उपमंत्री, ललित खण्डेलवाल सहसनिया को उपमंत्री, महेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, गोवर्धन लाल शर्मा को सामान संरक्षक, भूपेश सैनी को सह सामान संरक्षक, महेश तिवारी को पात्र वितरक, विद्या सागर साहू को संगठन मंत्री व डॉ.सोहन लाल शर्मा को प्रचार मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!