नगर पालिका ने जर्जर भवन को गिराया, लगातार जारी रहेगा अभियान

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नगर पालिका की ओर से चिन्हित किये गए जर्जर भवनो का गिराने का अभियान जारी है। पालिका की ओर से कुल 9 भवनो को चिन्हित किया गया लेकिन नगर पालिका ने जो 9 भवनो को चिन्हित किया था, इसके अलग हटकर भी एक भवन रविवार देर रात को गिर गया। जिसको सोमवार सुबह नगर पालिका ने सबसे पहले गिराया। जिसके चलते ये मांग भी उठने लगी है कि नगर पालिका को फिर से सर्वे करना चाहिए, ताकि रविवार को हुई अचानक जर्जर भवन की एक दीवार गिरने की घटना की फिर से ना दोहराई जाए। पालिका ने चिड़ावा कॉलेज रोड पर बिना चिन्हित किये गए जर्जर भवन को गिराया। इसके बाद पुरानी नगर पालिका रोड स्थित एक जर्जर भवन को गिराया गया। इस अभियान के दौरान जेईएन आकाश जांगिड, ड्राफ्ट्समैन नरेंद्र कुमार, फायर ड्राईवर अनिल, विनोद जमादार सहित अभियान के लिये गठित की गई टीम मौजूद रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!