सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक डाॅ.अनिल शर्मा अनमोल को जयपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शाॅल, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर डॉ.अनिल शर्मा अनमोल का शैक्षिक नवाचारों एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम एसएम फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में सेवानिवृत एआइजी कर्नाटक पुलिस अरविंद कुमार गट्टी, सेवानिवृत्त कर्नल पीकेआर महर्षि एवं राजस्थान विश्वविद्यालय, शिक्षा संकाय की डीन प्रोफेसर डॉ.यदु शर्मा रहे। इस अवसर पर एसएम फाउंडेशन के डॉ.कमल शर्मा व डॉ.अजय चौहान सहित फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
3/related/default