गणपत लाल मीणा बने श्री ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्री ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कार्यालय पर चुनाव अधिकारी पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव के सानिध्य में ट्रक यूनियन के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर गणपत लाल मीणा को नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष गणपत लाल मीणा ने सर्वसम्मति से यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक के पद पर रामनिवास यादव, उपाध्यक्ष राजाराम जाट भांवती, कोषाध्यक्ष ऐजाद खान, महामंत्री प्रेमप्रकाश मीणा, संगठन मंत्री पप्पूलाल जाट, कार्यालय मंत्री ईशहाक शाह को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार यूनियन के सदस्य के रूप में बजरंग राजावत, बनालाल बैरवा, निजाम लुहार, भंवरलाल गुर्जर को मनोनीत किया गया। इस दौरान चुनावधिकारी भंवरलाल यादव ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं नवीन कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस दौरान उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को ईमानदारी एवं सदभावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष मीणा सहित समस्त कार्यकारणी को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सूरज नारायण शर्मा, रामलाल मीणा, कैलाश चौधरी, शकील मोहम्मद, जमील कूरेशी, रशीद कूरेशी, कैलाश चन्द सैनी, ताराचन्द सैनी, मूरारीलाल यादव, धारा सिंह जाट, राजाराम जाट, महावीर सिंह, नासिर कूरेशी, नानू कूरेशी, दयाराम जाट, नरसी लाल मीणा, धर्मचन्द बैरवा, अशोक यादव, हेमराज बैरवा, औमप्रकाश मीणा, बजरंग लाल जाट, सीताराम गुर्जर सहित कई वाहन चालक व कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!