शाहपुरा (ओम प्रकाश टेलर): दीपावली से पहले शहर के मुख्य स्थान पर हाई मास्क लाइट और सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगा पार्क विकसित के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर कार्य शुरू किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने के लिए कहा हैं ताकि समय पर ही पार्क के विकसित करने का कार्य शुरू हो सकें। नगर पालिका चुनावों से पहले नगर पालिका क्षेत्र में सड़क और नालियों का निर्माण कार्य किया जाएगा, ताकि आमजन का आवागमन सुगम हो। आगामी 7 दिनों में नगर पालिका क्षेत्र में कचरा एकत्रीकरण के लिए बड़े डस्टबिन रख दिए जाएंगे। कुछ दिनों पहले UDH मंत्री एवं अधिकारियों से मुलाकात की थी कि नवगठित नगर पालिका खेजरोली को विशेष बजट दिया जाए, वह बजट भी बहुत जल्द नगर पालिका खेजरोली में आ जाएगा, ताकि बेहतर विकास कार्य हो सकें। इस दौरान बैठक में ग्रामीणजन मौजूद रहें।
विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा के नगर पालिका खेजरोली में ईओ से की बैठक
By -
August 04, 2025
0
Tags: