बेटियों को मिली स्टेशनरी और जुराब तो दौड़ी खुशी की लहर

AYUSH ANTIMA
By -
0



सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ में बेटियों को स्टेशनरी व जुराब वितरित किए गए। डॉ.अनिल कुमार शर्मा अनमोल ने बताया कि संत कुमार झुंझुनूवाला की तरफ से कक्षा 1 से 8 तक की बेटियों को स्टेशनरी व जुराब वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष सज्जन कुमार अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि भामाशाह प्रतिनिधि इंद्र कुमार सैनी, एसीबीईओ अनिल कुमार शर्मा व सुनील पालीवाल रहे। संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्रेरक शिक्षक डॉ.अनिल शर्मा अनमोल के आग्रह पर भामाशाह द्वारा स्टेशनरी व जुराब वितरित किए गए। डॉ.शर्मा भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय के शैक्षिक व भौतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमन वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, भामाशाह प्रतिनिधि इंद्र कुमार सैनी, एसीबीईओ अनिल कुमार शर्मा, सुनील पालीवाल, मनोहर लाल जांगिड़, डॉ.अनिल शर्मा अनमोल, लक्ष्मण राम धायल, मनीषा सैनी, मंजू, मनोज कुमारी, कविता कटारिया, विमला, प्रतिज्ञा शर्मा सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!