पिलानी में विधायक काला ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


​पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधायक पितराम सिंह काला की अध्यक्षता में उनके आवास पर पिलानी विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। ​विधायक काला ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर की कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों में मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाना चाहिए। ​अपने संबोधन में विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रहे और साथ ही फर्जी मतदाताओं को जोड़ने से रोका जाए। उन्होंने आगामी नगर पालिका और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा, "हमें एक-एक वोटर को अपने से जोड़कर रखना है।" विधायक ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनके काम को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता से जुड़ी समस्याओं को सामने लाएं, ताकि उनका निदान कराया जा सके और जनता पार्टी से पूरी तरह जुड़ सके। ​बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक मतदाता का ध्यान रखेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने आगामी चुनावों में किसी भी तरह की धांधली को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का भी वादा किया। ​बैठक में चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, पिलानी नगर अध्यक्ष सुनील पंडित, सरपंच अनिल कटेवा, पूर्व जिला परिषद सदस्य महावीर लांबा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार ओजटू, संदीप कुमार बुडानिया, देवेंद्र चौधरी, रणजीत सिंह शेखावत, वीरेंद्र पूनिया, विनोद पूनिया और लतीफ खान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!